महासमुन्द

करतारपुर साहिब की धार्मिक यात्रा से लौटे युवा, नपाअध्यक्ष ने किया स्वागत
02-Mar-2024 3:48 PM
करतारपुर साहिब की धार्मिक यात्रा से लौटे युवा, नपाअध्यक्ष ने  किया स्वागत

महासमुंद,2 मार्च। गत दिनों शहर के सिख समाज के युवा पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब की धार्मिक यात्रा से लौटे। जिनका गुरुवार को  नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पालिका कार्यालय सभाकक्ष में स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग को सिख समाज के युवाओं ने श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का छायाचित्र भेंट किया। श्रीमती महिलांग ने यात्रा से वापस लौटे युवाओं को बधाई दी।


अन्य पोस्ट