महासमुन्द

आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के छात्रों की विदाई
02-Mar-2024 2:37 PM
आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के छात्रों की विदाई

महासमुंद, 2मार्च। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद के कक्षा 12 वीं के 83 छात्रों को कक्षा 9 वीं, 10 वीं, 11 वीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा विदाई दी गई। प्राचार्य अमी रूफस के मार्गदर्शन में सीनियर छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सीनियर छात्रों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें डांस, साड़ी पहनने, बलून बैलेंस, निशाने लगाने की प्रतियोगिता आदि आयोजित की गई।  कार्यक्रम का संचालन बारी-बारी से छात्र रूद्राक्ष चन्द्राकर, अंजली साहू, नोबल साहू, आलया बानो, कुमकुम साहू ने किया।


अन्य पोस्ट