महासमुन्द

खेतों में लगी तार की फेंसिंग में फंसा भालू
23-Feb-2024 11:03 PM
खेतों में लगी तार की फेंसिंग में फंसा भालू

घंटों की मशक्कत से निकाला, जंगल में छोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 23 फरवरी। वन परिक्षेत्र पिथौरा के पास खेतों में लगी फेंसिंग तार में एक भालू फंस गया था। रायपुर से पहुंची बचाव टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद भालू को फंसे तार से निकाला और जंगल में छोड़ा।

गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी कि एक वयस्क भालू खेत में लगी कंटीली तारों की फेंसिंग  में फंसा हुआ है। घटना की.सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी मोतीलाल साहू दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र थे।

भालू को निकालने के प्रयास में उसकी जान को खतरा हो सकता था, लिहाजा प्रभारी रेंजर पिथौरा द्वारा घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देकर बचाव टीम भेजने की मांग की। जिस पर तत्काल बचाव टीम पिथौरा के जंगल भेजी गई। रायपुर से पहुंची बचाव टीम ने ट्रैंकुलाइजर गन से पहले भालू को बेहोश किया,फिर उसे बड़ी मशक्कत से कंटीली तारों से निकाला।


अन्य पोस्ट