महासमुन्द
अश्लील वीडियो अपलोड, 2 पर जुर्म दर्ज
17-Feb-2024 2:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17फरवरी। थाना अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में महिलाओं एवं बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों के दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल से इंटरनेट का प्रयोग कर सोशल मीडिया फेसबुक पर महिलाओं एवं बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड किया है। एक ने 17 अक्टूबर 2022 तो दुसरे ने 28 जनवरी 2023 को अश्लील वीडियो अपलोड किया था। पुलिस ने एनसीआरबी दिल्ली सायबर टीप लाईन प्राप्त होने पर आरोपी किशन बंजारा निवासी वार्ड नंण् 01 खेमड़ा तथा खीरसागर भोई निवासी खुसरूपाली के खिलाफ आईटी एक्ट 67, 67, 67 बी सूचना प्रौधोगिकी अधि. 2000 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे