महासमुन्द
महासमुंद,16 फरवरी। जिले में धान खरीदी बहुत ही शांति तरीके से सम्पन्न हो गई है। खरीदी खत्म होने के बाद महासमुंद जिले के तुमगांव सहकारिता ब्रांच मैंनेजर की सेवा समाप्ति हुई। उनके रियाटरमेंट को 15 दिन बीत चुका है, लेकिन जिला नोडल अधिकारी ने उक्त बैंक में ब्रांच मैनेजर की पदस्थापना नहीं की गई है।
बताया जाता है कि किसानों और हमालों में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। खाता धारकों को भुगतान को लेकर बड़ी समस्यों का सामना करना पड़ रहा है। जिला नोडल अधिकारी जीएन साहू को खाता धारकों और किसानों ने 15 दिनों के भीतर 4-5 बार मुलाकात भी की है, लेकिन उनकी शिकायत को संज्ञान में नहीं लिया गया है।
तुमगांव सहकारी बैंक के अंतर्गत तुमगांव समिति, भोरिंग समिति, बिरकोनीं समिति, कांपा समिति, बडग़ांव समिति, जोबा समिति, अछोला समिति, जलकी समिति, लहंगर समिति, बेलटुकरी समिति, अचनाकपुर समिति शामिल हैं, जहां धान की खरीदी होती है। इन समितियों से जुड़े किसान शासकीय योजनाओं से वंचित हो रहे हंै और किसानों में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। उक्त जानकारी के लिए जिला नोडल अधिकारी जी.एन.साहू को फोन पर‘छत्तीसगढ़’ ने सम्पर्क किया गया पर उन्होंने फ ोन रिसीव नहीं किया।