महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 फरवरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा वायु सेना अग्निवीर के लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए 16 फरवरी 2024 को 11:30 बजे नवकिरण अकादमी महासमुंद में कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस कार्यशाला में वायु सेना के लिए पंजीकृत आवेदक कार्यशाला में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हंै।
उन्होंने बताया कि वायु सेना अग्निवीर के लिए 11 फरवरी तक आवेदन करने वाले जिले के सभी युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए एक माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में युवाओं को अध्ययन सामग्री तथा मॉक टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराया जाएगा। लिखित परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए वायु सेना के लिए पंजीकृत आवेदक 15 फरवरी तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद में अपना नाम लिखवा सकते है या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07723.299025 में जानकारी दे सकते हैं।