महासमुन्द

रामलला दर्शन के लिए सरायपाली से 70 श्रद्धालु अयोध्या रवाना
15-Feb-2024 3:39 PM
रामलला दर्शन के लिए सरायपाली से 70 श्रद्धालु अयोध्या रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 फरवरी। सरायपाली विधानसभा से भी श्रीराम के दर्शन हेतु 70 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए कल रवाना हुए। जिन्हें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तर सिंह नायक ने रामध्वज दिखाकर रवाना किया।

पुरानी मंडी से राम मंदिर तक गाजे-बाजे और राम भजन सत्संग के साथ रैली निकाली गई। यात्रा हेतु बलौदा मंडल अध्यक्ष एवं यात्रा के प्रभारी प्रदीप साहू, सरायपाली मंडल अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, भंवरपुर मंडल अध्यक्ष विद्या चौधरी, केंदुआ मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना, जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर, पार्षद गुंजन अग्रवाल,  हितेश यादव सहित समस्त श्रद्धालु सरायपाली श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना कर अयोध्या धाम के लिए निकले। अयोध्या धाम की यात्रा के लिए निकले तीर्थ यात्रियों को संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल के द्वारा स्वल्पाहार कराया गया। उक्त अवसर पर सभी वरिष्ठ भाजपा जन त्रिलोचन पटेल, विपिन उपोवेजा, संजय शर्मा, बिहारी अग्रवाल, स्वर्ण सिंह सलूजा, धनेश नायक, धर्मेंद्र चौधरी, सीता सतपथी, प्रमोद सागर, धर्मेंद्र ठाकुर, राजा बग्गा, आशीष दास, विजय प्रधान, आशीष सेन, आयुष साहू, तरुण गड़तिया, किशन जयसवाल, अभिनय शाह, मोहन चौहान आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट