महासमुन्द
वैलेंटाइन डे के विरोध में बजरंग दल की बाइक रैली
13-Feb-2024 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 फरवरी। बजरंग दल की मीडिया प्रभारी गुड्डा सिन्हा ने कहा वैलेंटाइन डे के विरोध में 14 फरवरी को विराट बाइक रैली निकाली जाएगी जो कि स्थानीय नकुल ढीढी उद्यान से संजय कानन गार्डन, गुरुगोविंद सिंग उद्यान, मोतीबाल उद्यान, अयोध्या नगर गार्डन, शहर के विभिन्न संदिग्ध जगहों पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, लॉज में छापा मारने की कार्रवाई बजरंग दल महासमुंद द्वारा की जाएगी। बजरंग दल ने इस दिन को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाने की अपील समस्त नगरवासियों से की हैं। बताया है कि इस दिन बजरंग दल द्वारा पुलवामा हमले में शहीद जवानों के शहादत को नमन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे