महासमुन्द
महासमुंद,8 फरवरी। राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के आधार पर ट्विंकल आवढे, रोशनी दीवान और अंजू साहू का चयन स्कूल शालेय राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हेतु हुआ है।
इस प्रतियोगिता हेतु 8 से 10 फरवरी तक राज्य स्तरीय कैम्प लगाया गया है। उसके बाद राज्य के सभी खिलाड़ी 11 फरवरी को बिहार पटना के लिए रवाना होंगे। यहां प्रतियोगिता 13 से 16 फरवरी तक आयोजित हैं। इसके पूर्व भी राष्ट्रीय शालेय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भव्या ठाकुर का चयन राजस्थान के बिकानेर के लिए हुआ था।
जिसमें भव्या ठाकुर ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छटवां स्थान प्राप्त किया था। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी आयोजित का गई थी। जिसमें शासकीय उच्चत माध्यमिक विद्यालय सुखरीडबरी से देव पटेल, नेहा निषाद,निशा निषाद, पायल दीवान, दारिनी पनुरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य कायल सिह सबर, समस्त स्टाफ एवं शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष कमल चक्रधारी ने हर्ष व्यक्त किया है।