महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 फरवरी। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव को पत्र लिखकर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र क्र. 42 अंतर्गत बजट वर्ष 2023-24 में शामिल तथा अनेक स्वीकृत सडक़ निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराए जाने की मांग की है।
श्री चंद्राकर ने कहा है कि विस चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अनेक सडक़ों के निर्माण कार्य बजट वर्ष 2023-24 मे शामिल है, कार्य स्वीकृत भी है। कतिपय प्रशासनिक कारणों से कार्य प्रारंभ नहीं किये गये हैं। साथ ही कुछ कार्यों की निविदा भी नहीं हुई। अत: अनुरोध है कि जनहित में निम्नांकित कार्यों के निर्माण की स्वीकृति तत्काल प्रदान करें। बजट में सम्मिलित कार्य, महासमुंद तुमगांव मार्ग का चौड़ीकरण कार्य लंबाई 12.40 किमी, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 से लभराकला तक सडक़ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण लंबाई 12 कि.मी.महासमुंद के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जाने का पहुंच मार्ग निर्माण लंबाई 0.50 कि.मी.विखं. व जिला महासमुंद के जामली से सिरगिड़ी मार्ग में डामरीकरण लंबाई 3 कि.मी. बरोंडा चौक महासमुंद से बम्हनी तक सडक़ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य लंबाई 9 किमी.बेमचा, परसवानी मुख्य पक्की सडक़ से गोठिया खार तक डामरीकरण कार्य लं. 2 किमी.बेमचा ठाकुरदिया सडक़ से बेलसोंडा तक डामरीकरण पक्की सडक़ निर्माण लंबाई 2.50 कि.मी.ग्राम शेर से भलेसर तक सडक़ निर्माण कार्य लंबाई 4 किमी,झलप.रायतुम.अचानकपुर मार्ग किमी.1 से 9 चौड़ीकरण कार्य लंबाई 9 कि.मी.गोंगल से कुर्रुभाठा मार्ग निर्माण कार्य पुल.पुलिया सहित लंबाई 2 किमी.तुरेंगा से सरेकेल पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 2 किमी सरेकेल से पाटनदादर तक सडक़ निर्माण कार्य लंबाई 2.50 कि.मी. बम्हनी.नांदगांव.बेलसोंडा मार्ग किमी 11 से 15.8,100 तक का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य लंबाई 4.70 किलोमीटर, महासमुंद. भोरिंग. बेलटुकरी. अछोली मार्ग का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य लंबाई 8.20 किमी बावनकेरा से खम्हारमुड़ा बेलपारा तक सडक़ निर्माण कार्य लंबाई 1.5 किमी शामिल हैं।
श्री चंद्राकर ने कहा कि उपरोक्त लोकहितकारी कार्यों को सरकार द्वारा आर्थिक मितव्ययिता के नाम पर रोकना भाजपा के जनविरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उपरोक्त सडक़ों का निर्माण, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। तुमगांव मार्ग चौड़ीकरण भी जरूरी हो गया है। क्योंकि इस मार्ग पर अनगिनत दुर्घटनाएं आए दिन हो रही है। शासकीय उपेक्षा व अनावश्यक प्रशासनिक विलंब से आम जनमानस को परेशानी हो रही है। अत: जनहित के प्रति उदारता दिखाते हुए तत्काल सडक़ों का निर्माण प्रारंभ कराया जाए।