महासमुन्द
स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के पालन करने किया जागरूक
01-Feb-2024 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 फरवरी। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2024 के तहत यातायात पुलिस महासमुंद ने यातायात जागरूकता कार्यशाला आयोजित कर ग्राम गोड़बहाल थाना पिथौरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिडिल स्कूल एवं प्राथमिक शाला गोड़बहाल में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने जागरूक किया।
इसमें कुल.370 स्कूली बच्चों ने यातायात के नियम सीखे। यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से पिथौरा चौक में जाकर लगभग 150 आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को पाम्पलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दी। एसपी राजेश कुकरेजा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे के निर्देशानुसार स्कूलों में जाकर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे