महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जनवरी। जिला महिला मराठा समाज महासमुंद द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सामूहिक हल्दी.कुमकुम महोत्सव कार्यक्रम रविवार को काव्यांश भवन में आयोजित किया गया।
समाज की महिलाओं ने भारत माता, जीजामाता, क्षत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं ने एक.दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर उपहार स्वरूप श्रृंगार सामग्री अन्य उपहार देकर सुख सौभाग्य की कामना की। हल्दी-कुमकुम महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में प्रिया योगेश्वर राजू सिन्हा पहुंची थीं। अध्यक्षता मराठा महिला समाज अध्यक्ष अनिता पवार, विशेष अतिथि श्रद्धा पवार, विशिष्ट अतिथि समाज संरक्षक वंदना थिटे थीं। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रामेश्वरी घाडगे ने तथा आभार प्रदर्शन वंदना थिटे ने किया।
मुख्य अतिथि प्रिया सिन्हा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हल्दी.कुमकुम सनातनी संस्कृति में अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। हल्दी.कुमकुम से सौभाग्य में वृद्धि होती है। मकर संक्रांति से इस पर्व की शुरूआत होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को परंपरा निभाने के साथ ही एक.दूसरे को जानने और समझने का मौका भी मिलता है। मेलजोल बढऩे से नए विचार और नई ऊर्जा का संचार होता है। इस तरह के आयोजनों से सामाजिक एकता बढ़ती है।
कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माया भोंसले, मालती भोंसले, किरण पवार,शोभा घाडग़े लक्ष्मी शिंदे, आशा भोंसले, ज्योति भोंसले, भारती महाडिक़, सीमा इंगोले, कल्पना इंगोले, प्रीति इंगोले, भावना भोंसले, मीना पवार, शोभा भोंसले, मोनिषा गड़ाक, नीता भोंसले, मनीषा भोंसले, मनीषा पवार, ज्योति भोंसले, मीरा भोंसले, गीता भोयर,मीना काले, पायल जाधव, कृतिका भोंसले, ऋतिका भोंसले, ममता घाडग़े, यनिता घाडगे, बबिता घाडगे, प्रतिभा आहेर,पूनम पवार, माधुरी पवार, संध्या सेलके, कविता भोंसले, सतरूपा घोरपड़े आदि उपस्थित रहीं।