महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 जनवरी। विधानसभा महासमुंद अंतर्गत ग्राम शेर व खट्टी में छेरछेरा पर्व के अवसर पर भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर अतिथि नपा सभापति व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू शामिल हुए।
इस दौरान वैभव मिश्रा, दामू साहू, कान्हा प्रधान व आयोजन समिति के सदस्यों, समूह की महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर श्री साहू का स्वागत किया गया।
सभापति श्री साहू ने इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्राम वासियों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डांस प्रस्तुति के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र के डांस कलाकार इनाम अपने नाम करते हैं। ऐसे हुनरमंद कलाकार हमारे क्षेत्र में विद्यमान है। छत्तीसगढ़ी गीत, रीमिक्स सॉन्ग, हिंदी गीत जैसे अनेक विधाओं में अपने कला को दिखाकर नाम रोशन कर रहे हंै। उन्होंने ग्रामीण युवाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना कर कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने का अच्छा प्रयास है। उन्होंने सभी को निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।