महासमुन्द

नियमितीकरण की मांग
28-Jan-2024 5:13 PM
नियमितीकरण की मांग

महासमुंद, 28 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के बैनर तले 24 जनवरी को प्रदेशाध्यक्ष मिलाप यादव, महामंत्री निशांत राज दुबे, दीपक दसमेर एवम प्रदेश कार्यकारणी सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर प्रदेश में कार्यरत हजारों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण, स्थाईकरण की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मुलाकात कर अपनी मांग रखी। दोनों ने ही संघ की मांग को पूरा करने का भरोसा पदाधिकारियों को दिलाया है। इस दौरान अगहन यादव, प्रमोद सोनी, संजय चंद्रवंशी एवम अन्य सभी दैनिक वेतन भोगी साथी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट