महासमुन्द

गणतंत्र दिवस समारोह में आत्मानंद स्कूल प्रथम
28-Jan-2024 3:13 PM
गणतंत्र दिवस समारोह में आत्मानंद स्कूल प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 जनवरी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मिनी स्टेडियम महासमुंद मेंं आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल नयापारा महासमुंद ने सृष्टि से पहले सत नहीं था असत भी नहीं, अंतरिक्ष भी नहीं, आकाश भी नहीं था पर समूह नृत्य करके बताया कि हमने कोरोना को कैसे झेला और फिर भारतीय वैज्ञानिकों ने इस पर कैसे विजय प्राप्त किया। कैसे वैक्सीन प्रगट हुआ, इस थीम पर संस्था के शिक्षक नेहा दुबे एवं आकांक्षा भोई ने नृत्य का निर्देशन किया था।

प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया। इस सफलता पर जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी, सहायक संचालक सतीश नायर, सहायक संचालक नंद किशोर सिन्हा, डी.एम.सी, कमल नारायण चन्द्राकर, संस्था के प्राचार्य अमी रूफस, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, प्रमोद कुमार कन्नौजे, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, एबीईओ गजेन्न्द्र ध्रुव,  हीना ढालेन, तारिका कुजाम, बी.आर.सी.सी. जागेश्वर सिन्हा, तोषण गिरि गोस्वामी, संकुल प्राचार्य धरम सिंह महानंद, संकुल समन्वयक रशीद कुरैशी ने बधाई दी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जी.आर.टांडेकर, कीर्ति थवाईत, रूपा पांडेय, प्रियंका पीटर, विकास यादव,  दिव्येश वाणी, रंजीत सिंह आकांक्षा जैन, नेहा सिंह, ऋतुराज देवांगन, तृषा शर्मा, मनीषा कन्नौजे, हीरालाल जोशी,हेमलाल चक्रधारी, मधु साहू, योगिता ठाकुर, तेजेश्वरी साहू  मोहन, झम्मन, प्रकाश आदि का योगदान रहा।


अन्य पोस्ट