महासमुन्द
आंबा केंद्र को स्वच्छ बनाने किया प्रेरित
25-Jan-2024 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,25जनवरी। निर्मल आंगनबाड़ी अभियान के तहत महासमुंद ब्लॉक के जनपद सीईओ मिषा कोसले के द्वारा पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्रामर यास्मीन मेमन एवं गांधी फेलो प्रवीन यादव के साथ मिलकर सरपंच एवं सचिव को वीसी के माध्यम से अपने-अपने गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र को निर्मल बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने एवं उनकी क्या भूमिका है, इससे अवगत करवाया गया। साथ ही हर महीने कम से कम एक बार अपने गांव के सभी आंगनबाडिय़ों में दौरा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर के सहयोग से महासमुंद ग्रामीण में 7 सेक्टर बैठक के माध्यम से, 201 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामुदायिक भागीदारी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र को साफ, स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे