महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बसना, 24 जनवरी। समाजसेवी ने बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में जरूरतमंद मरीजों को ठंड से बचने के लिए 50 कंबल बांटे।
रमेश सरिता डडसेना जिला उपाध्यक्ष कलार समाज महासमुंद एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि, सांसद महासमुंद के नेतृत्व में गोपेश डडसेना सचिव कलार समाज बसना नगर इकाई, बीएमओ डॉ. जे पी प्रधान, आचार्य विष्णु महापात्र एवं राहुल गजेंद्र ने बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में जरूरतमंद मरीजों को ठंड से बचने के लिए 50 कंबल का दान किया और मरीजों के हाल-चाल और स्वास्थ्य का जायजा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रधान एवं स्टाफ डॉक्टर और नर्स से लिया।
बीएमओ डॉ. प्रधान एवं स्टाफ ने समाजसेवी रमेश सरिता डड़सेना एवं गोपेश कुमार डड़सेना के सेवा कार्य को उल्लेखनीय बताया।
रमेश डड़सेना ने कहा कि मन में प्रभु सेवा की ललक ने यह कम्बल जरुरत मंद मरीजों को बाँटने दिव्य प्रेरणा दी है और उनके आशीर्वाद से वे प्रत्येक वर्ष यह पुण्य कार्य, समाज सेवी के रूप में करते आ रहे हैं।