महासमुन्द

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कांग्रेसियों ने किया याद
24-Jan-2024 4:13 PM
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कांग्रेसियों ने किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,24जनवरी। कांग्रेस भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लडऩे के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। सुभाष चंद्र बोस ने जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया था। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा भी उस समय अत्यधिक प्रचलित था।

कांग्रेसजनों ने कहा कि नेताजी ने जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हॉल के सामने सुप्रीम कमांडर के रूप में सेना को संबोधित करते हुए दिल्ली चलो का नारा दिया जिससे अंग्रेजों के खेमे में एक भय का वातावरण निर्मित हो गया। 1938 में कांग्रेस के 51वां राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी। उस समय नेताजी को गरम दल का बहुत बड़ा नेता के रूप में एक पहचान बन गई थी। आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के द्वारा राष्ट्र के लिए की गई कार्यों को याद कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी।

 इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन बघेल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हरबंस सिंह ढिल्लो, जनपद अध्यक्ष यातेंद साहू, पूर्व एल्डरमैन गुरमीत चावला, सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, हार्दिक सोना, मोती साहू, लीलू साहू, बसंत चंद्राकर, मो. इमरान कुरैशी, किशन देवांगन, सचिन गायकवाड,चंद्रेश साहू, अब्दुल जावेद, रवि सिंग ठाकुर,टोमन सिंग कागजी, तुलसी देवदास एवं अनेक साथीगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट