महासमुन्द
महासमुंद,23 जनवरी। शांत्रीबाई कला वाणिज्य महाविद्यालय आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय निवेशक जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड सेबी तथा एनएसडीएल द्वारा एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य वक्ता शुभाशीष सेनगुप्ता सहायक मैनेजर एनएसडीएल दीपमनी साहू सीजीएम सेबी, शिक्षण समिति अध्यक्ष राहुल चन्द्राकर,शिक्षण समिति सचिव कमलेश चन्द्राकर, प्राचार्य डॉ.सविता चन्द्राकर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सेबी चीफ जनरल मैनेजर के मुख्य वक्ता दीपमनी साहू ने अपने उद्बोधन में सेबी एवं शेयर मार्केट के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि शेयर मार्केट में हमें बहुत सारी सावधानी का भी ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। उन्होंने हर्षद मेहता का उदाहरण देकर शेयर से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दिया। एनएसडीएल के सहायक मैनेजर शुभाशीष सेनगुप्ता ने छात्र.छात्राओं को डीमेट अकाउंट खोलने पैसे जमा व निकालने, मिच्वल फंड, केपिटल मार्केट, शेयर खरीदने व बेचने से होने वाले नुकसान व फायदे, एफडी के बारे में जानकारी दी।