महासमुन्द

स्कूटी-बाइक की टक्कर, एक की मौत
22-Jan-2024 3:00 PM
स्कूटी-बाइक की टक्कर, एक की मौत

महासमुंद, 22 जनवरी। स्कूटी और बाइक कीटक्कर में एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद स्कूटी सवार के खिलाफ  धारा 279, 337, 304 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। 

पुलिस के अनुसार ग्राम बेलटुकरी निवासी संदीप टण्डन अपने साथी ईश्वर कोसले उर्फ  राजेश कोसले और भुपेन्द्र बारले के साथ बाइक में ग्राम कांपा जा रहा था। एनएच.53 जियो पेट्रोल पंप कांपा के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी क्रमांक सीजी 04डीएच 5837 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। संदीप को गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। ईश्वर कोसले और भुपेन्द्र बारले को भी चोटें आई है। 

 


अन्य पोस्ट