महासमुन्द

मौसम खराब, ठंडी हवाओं का दौर जारी
22-Jan-2024 2:58 PM
मौसम खराब, ठंडी हवाओं का दौर जारी

महासमुंद, 22 जनवरी। शनिवार-रविवार की रात बारिश के बाद अब तक ठंडी हवाओं का दौर जारी है। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। कल रविवार को बारिश के चलते शहर में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। रविवार की रात में बारिश के साथ ही बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। सुबह भी लाइट बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रचूर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल छाए हुए हैं। आज भी एक दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आसमान में बादल रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। 
वहीं 24 जनवरी तक एक-दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। 
 


अन्य पोस्ट