महासमुन्द

कब्जा हटाने की बात पर गाली गलौज-मारपीट का आरोप
18-Jan-2024 7:44 PM
कब्जा हटाने की बात पर गाली गलौज-मारपीट  का आरोप

पार्षद पति पर जुर्म दर्ज

बसना, 18 जनवरी। पार्षद पति पर एक महिला ने कब्जा हटाने की बात पर जातिसूचक गाली गलौज-मारपीट  का आरोप लगाया है। महिला ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 14 आदर्श नगर बसना निवासी पद्मावती सिदार (62) ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उसके 0.02 हेक्टेयर भूमि पर इरफान गिनानी (इल्लू) ने अवैध कब्जा कर लिया है। वर्ष 2020 में तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय में पद्मावती के पुत्र रामेश्वर सिदार ने आवेदन लगाया था। इस सम्बन्ध में कब्जा से बेदखल का आदेश भी पद्मावती के पास है।

पद्मावती का आरोप है कि कब्जा हटाने के लिए कहने पर इरफान  ने जातिगत गाली गलौज के अलावा मारपीट की और  जान से मारने की धमकी दी है।

पद्मावती ने 8 जनवरी को भी मना किया तो इरफान ने मारपीट करते हुए जाति सूचक गाली दी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी इरफान गिनानी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 एवं 3(2)(5) एसटी एससी के तहत अपराध कायम रिमांड पर महासमुंद भेजा है।


अन्य पोस्ट