महासमुन्द

तलवार लहरा कर विवाद, आरोपी बंदी
17-Jan-2024 3:15 PM
तलवार लहरा कर विवाद, आरोपी बंदी

महासमुंद,17 जनवरी। महासमुंद पुलिस की सरायपाली टीम ने तलवार लहरा कर विवाद करने के मामले में आर्मस एक्ट कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार बरामद किया है। 

पुलिस के अनुसार 16 जनवरी को आरोपी विशाल सोना उम्र .21वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 बाजारपारा सरायपाली के कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद कर उसे हिरासत में लिया गया है। आरोपी युवक लोगों को डरा धमका कर गाली गलौज कर था। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। थाना सरायपाली में आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 324,34 भादवी एव 25 27 आम्र्स एक्ट का अपराध कायम किया गया है। 
 


अन्य पोस्ट