महासमुन्द
पहले कंदमूल खाकर झरिया का पानी पीते थे
महासमुंद,15 जनवरी। सदियों से घने जंगल और बस्ती से दूर रहने वाले कमार जनजाति समुदाय के दिन अब बहुरने वाले हैं। आदिकाल से कमार जनजाति जंगली कंदमूल, वनों पर आश्रित होकर, जंगलों के बीच ही अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं थे। उन्हें विकास की किसी तरह की उम्मीद नहीं थी। लेकिन अब उनके दिन फिरने वाले हैं। अब वे भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जन मन योजना अंतर्गत हर कमार और विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए विशेष पहल की गई है। जिसमें आवास, स्वच्छ पेयजल, बसाहटों तक जाने के लिए पक्की सडक़ें, विद्युत, शौचालय, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
जिले के महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम झालखमरिया एक ऐसा गांव है जहां कमार समुदाय सैकड़ों वर्ष तक मुख्य बस्ती से अलग रहते हुए एक विशेष टोला में निवास कर रही हैं। यहां 16 कमार परिवार रहते हैं जिनमें 55 सदस्य हैं। जबकि गांव की कुल जनसंख्या 2152 है। इन परिवारों के पास कुछ वर्ष पहले तक ना तो उनके पास पक्का आवास था और न शुद्ध पेयजल की उपलब्धता थी। खद्दर और घास फूस से बने झोपड़ी में रहकर अपनी जिंदगी बसर करने वाले राम सिंह कमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज यह पक्का छत नसीब हुआ है। नहीं तो यह केवल हमारा सपना ही था। आज हम एक पक्के और सुंदर घर में खुशहाली पूर्वक जीवन बिता रहे हैं।
राम सिंह के अलावा यहां की मनीषा बाई कमार, फुलेश्वरी कमार बताती है कि एक समय हम झरिया का पानी पीने के लिए मजबूर थे। पास में ही तालाब है जहां हम गढ्ढा खोदकर पानी रिसने का इंतजार करते थे। सुबह और शाम बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते थे। आज हमारे घर में नल है। हमें शुद्ध पानी पीने को मिल रहा है।
लक्ष्मी कमार बताती हैं कि हम लोग सुबह से उठकर जंगल जाते थे। लकड़ी लाने के लिए। और वहीं से कुछ तेंदू, चार व कंदमूल लाकर बमुश्किल अपना जीवन यापन करते थे। लेकिन आज हम सभी परिवारों के पास उज्जवला गैस अंतर्गत गैस मिला हुआ है। अब हम लकड़ी पर आश्रित ना होकर गैस में खाना बना रहे हैं। समूह से जुडक़र अब काम भी करने लगे हैं। मनरेगा से काम भी मिलता है।
आज कमार बस्ती अपने सांस्कृतिक परंपरा और विरासत को सहेजते हुए विकास की ओर अग्रसर हैं। अब उनके बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि हम लोग बांस से बने सूपा और टोकरी बना कर और उसे बेचकर अपनी आजीविका चलाते थे। अब महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अंतर्गत अब हमें गांव में ही रोजगार भी मिला है।
ऐसे ही गांव के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही हीरालाल कमार, मुन्नीबाई, सोनवती ने बताया कि अब हमें जंगली जानवरों से डर नहीं लगता क्योंकि पहले कच्ची दीवार होने के कारण हमेशा डर बना रहता था। अब प्रधानमंत्री आवास योजना से यह डर खत्म हो गया है। अब बिना डर और भय के हम अपना जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में सभी के पास राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड बन गया है। जन्म प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र भी बनाया जा रहा है।
कमार बस्तियों की तस्वीर बदल रही
महासमुंद जिले में महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा विकासखंड में 894 परिवार के 3240 विशेष पिछड़ी जनजाति कमार निवासरत हंै। इन सभी गांव के पारों और टोलों में शिविर लगाकर योजना की पहुंच और लाभ सुनिश्चित की गई है। कमार बस्ती को अब पक्की सडक़ से जोडऩे की योजना भी है। जिस बसाहट में 100 से अधिक सदस्य हैं, उन बसाहट को पक्की सडक़ से जोडऩे के लिए प्रस्ताव मंगाए हैं। इसी तरह केंद्र और राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से भी इन बस्तियों की तस्वीर बदलने लगी है।