महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जनवरी। गांजा की तस्करी करते 2 अंतर राज्यीय तस्करों को कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 किलो 780 ग्राम गांजा, 2 नग मोबाइल एवं नगदी सहित जुमला कीमती 10 लाख 60 हजार 750 रुपए जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार सप्ताह भर से पुलिस नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। सभी थाना क्षेत्रों में मुखबिर को सक्रिय कर गांजा तस्करों पर निगाह रखी जा रही है।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि 02 व्यक्ति रेल्वे स्टेशन बेलसोंडा के पास एक मेहरून रंग के बड़े सूटकेस में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे हुए हैं। सूचना पर सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की टीम रवाना होकर रेल्वे स्टेशन बेलसोंडा पहुंचकर मुखबिर की निशानदेही पर घेराबंदी कर 2 व्यक्ति को पकड़ा। वे एक मेहरून रंग का बड़ा सूटकेस लेकर बैठे थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अंकित शर्मा उप्र तथा वाहिद खान उप्र का होना बताया। पूछताछ कर दोनों संदिग्धों की तलाशी ली गई जिसमें 10 लाख का गांजा मिला। दोनों आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।