महासमुन्द

महासमुंद में पहला कोरोना केस
15-Jan-2024 2:42 PM
महासमुंद में पहला कोरोना केस

महासमुंद,15 जनवरी। शहर के गांधी चौक में 2 दिनों पहले कोरोना का पहला केस मिला है। वर्ष 2024 में यह पहला केस है। पीडि़त महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है, वहीं उनका सेंपल सिक्वेंसिंग के लिए एम्स रायपुर भेजा गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर, दुर्ग तथा कोरबा में कोरोना के मामले मिलने के बाद महासमुंद जिले को भी अलर्ट मोड पर रखकर रोजाना 100 टेस्ट किये जा रहे थे। दो दिन पूर्व ही गांधी चौक की एक महिला का सेंपल लिया गया। जिसकी वायरोलॉजी लैब में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग महिला को विशेष निगरानी में रखा हुआ है।  


अन्य पोस्ट