महासमुन्द

नदी में 2 दिनी सूखा लहरा मेला
15-Jan-2024 2:40 PM
नदी में 2 दिनी सूखा लहरा मेला

महासमुंद,15 जनवरी। आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहाहै। इसी के साथ ही खरमास का समापन हुआ है। अब शुभ कार्यों की फिर से शुरुआत होगी। 
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य 14 जनवरी की मध्यरात्रि में 2.44 बजे धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ महासमुंद और गरियाबंद की सीमा पर नदी में होने वाला 2 दिवसीय सूखा लहरा मेला रविवार से शुरू हो गया है। प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर यहां मेला आयोजित की जाती है। नदी के सूखे रेत में लोग आस्था की लहरा लेते हैं। यह मेला दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। पहले रेत से शिवलिंग बनाया जाता है फिर दोनों हाथ जोडक़र लहरा लेते हैं। मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। इसे सूर्योपासना के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। 
 


अन्य पोस्ट