महासमुन्द

चेंबर का सम्मान समारोह एवं भेंट मुलाकात
13-Jan-2024 2:53 PM
चेंबर का सम्मान समारोह  एवं भेंट मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 जनवरी।
कल 12 जनवरी को छग चेंबर आफ  कॉमर्स ने होटल अकाशिया में सम्मान समारोह एवं भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया। 
इसमें केएन मिल के संचालक धरमचंद श्री श्री माल का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सम्मान किया और प्रथम उद्योग के विषय में विस्तार से चर्चा की।
 उन्होंने महासमुंद के व्यापारियों की समस्याओं मांगों को समाधान करने का आश्वासन दिया। उक्त कार्यक्रम में कपड़ा व्यावसायी, पेट्रोल पंप संचालक, कृषि सेवा केन्द्र, बिजली सामान, होटल व्यावसायी आदि उपस्थित रहे। 
 


अन्य पोस्ट