महासमुन्द

स्कूली बच्चों को साइबर ठगी से बचने किया जागरूक
13-Jan-2024 2:51 PM
स्कूली बच्चों को साइबर ठगी  से बचने किया जागरूक

महासमुंद, 13 जनवरी। साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत् कौंदकेरा स्कूल में प्राचार्य की उपस्थिति में उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में साइबर अपराध के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। 

इस दौरान बच्चों को महिला संबंधित अपराध के बारे में बताया गया, अपराध से बचने के तरीके समझाये गये एवं छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने एवं अनुशासन में रहने तथा अपने और अपने समाज के प्रति दायित्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी,तरूणा मदनकार, विशेष आरक्षक मनोज डडसेना ने सेल्फ डिफेंस साइबर क्राईम सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। 
 


अन्य पोस्ट