महासमुन्द

जिला अभिभाषक संघ चुनाव 19 को
11-Jan-2024 2:42 PM
जिला अभिभाषक संघ चुनाव 19 को

महासमुंद, 11 जनवरी। जिला अभिभाषक संघ का चुनाव 19 जनवरी को होगा। इसके लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी आर के महोबिया द्वारा जारी की गई। निर्वाचन के लिए सुरेश चंद्राकर, संदीप चंद्राकर, शशांक तिवारी व निर्मल घृतलहरे को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। 

जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 10 जनवरी की शाम 5 बजे तक नामांकन फार्म का विक्रय किया गया। 12 जनवरी की दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी द्वारा नामांकन फार्म निर्वाचन कार्यालय में जमा किया जाएगा और 12 जनवरी को ही शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व उम्मीदवारों की वैध सूची का प्रकाशन होगा। शाम 5 बजे तक नाम वापसी और सवा 5 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला न्यायालय परिसर में 19 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे से मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।

 


अन्य पोस्ट