महासमुन्द
महासमुंद, 11 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर खेल युवा कल्याण विभाग तथा प्रवाह नव युवक मण्डल के संयुक्त प्रयास से महासमुंद सिटी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 14 वर्ष से 35 वर्ष तक के धावक प्रतिभागी बन सकते हैं।
यह मैराथन बीटीआई रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट परिसर महासमुंद से शुरू होकर हेलीपेड मचेवा तक रहेगी। जिसकी दूरी 5 किमी है।
सभी धावकों को सुबह 7बजे तक विशाल मेगा मार्ट परिसर महासमुंद पहुंचना होगा। जिसमें पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान 5100,द्वितीय 3100 तृतीय 1100 राशि तथा अन्य 50 वें स्थान तक के धावकों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वस्थ एवं साक्षरता के दिशा में प्रेरित करना है। यह केवल दौड़ नहीं है अपितु विवेकानंद के विचारों को प्रवाह देने के उद्देश्य से प्रवाह नवयुवक मंडल महासमुंद द्वारा एक प्रयास है।