महासमुन्द

मिनी स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट का जीर्णोद्धार
08-Jan-2024 3:42 PM
 मिनी स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट का जीर्णोद्धार

फॉरेस्ट ग्राउंड में लाइट लगाने  पोल लगाए जा रहे 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,8 जनवरी।
जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट का जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। कांक्रीट मैदान में गड्ढे हो गए थे, जिन्हें तोडक़र फिर से बनाया गया है। कहा जा रहा है कि इससे खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा। कुछ समय से जिले के अलग-अलग ब्लॉकों के मिनी स्टेडियम में भी लाइट लगाने की कवायद चल रही है। फॉरेस्ट ग्राउंड में लाइट लगाने के लिए पोल लगाए जा रहे हैं। लाइट लगने से रात में भी खेलों के आयोजन हो सकेंगे। 

मालूूम हो कि जिले के कई खेल मैदान काफी समय से खराब स्थिति में थे, जिन्हें अब सुधारा जा रहा है। जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम स्थित बॉस्केटबॉल कोर्ट को सुधारने का काम चल रहा है। लंबे समय से मिनी स्टेडियम व मैदानों को रोशन करने व सुधार करने की मांग खिलाडिय़ों द्वारा की जा रही थी ताकि रात में भी आसानी से मैच खेले जा सकें। खिलाडिय़ों की मांग पर मैदानों को सुधारने की कवायद शुरू कर दी गई है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे ने बताया कि मैदानों में हो रहे सुधार कार्य से खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा। वहीं मैदानों में लाइट लग जाने से जिले में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में खेलने वाले खिलाडिय़ों को मैदान में खेलने के लिए अलग से लाइट नहीं लगानी पड़ेगी। रात में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा। जिले के खेल मैदानों में विद्युत पोल और लाइटें लगाई जाएंगी। मिनी स्टेडियम में विद्युत पोल लगाने का कार्य शुरू होने वाला है। वहीं वन विभाग के मैदान में कुछ पोल लग गए हैं। यहां सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। लाइट लगने के बाद धावक रात में भी अभ्यास कर सकेंगे। 
वहीं मिनी स्टेडियम में भी रात में मैच खेले जा सकेंगे।

 


अन्य पोस्ट