महासमुन्द

27 को काटा, लोगों ने कुत्ते को मार डाला
01-Jan-2024 3:38 PM
27 को काटा, लोगों ने कुत्ते को मार डाला

महासमुंद, 1 जनवरी। शहर के पंचशील क्लब के आसपास लगभग 21 लोगों को बुरी तरह काटने वाले एक पागल कुत्ते को कल लोगों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए मार दिया।

 शनिवार रात 9 बजे तक डॉग बाइट के कुल मिले 21 मामले देर रात तक 27 हो चुके थे। ऐसे में शहर भर में कुत्ते को लेकर लोग दहशत में थे। इसी दिन से ही कुत्ते को पकडऩे के लिए पालिका की टीम देर रात तक लगी हुई थी। लेकिन कुत्ता नहीं मिल पाया था। स्थिति यह थी कि रोजाना रात में टहलने के लिए निकलने वाले लोग भी नहीं निकले। कल सुबह से क्लब पारा मोहल्ले के कुछ लोगों ने कुत्ते को नहर के आसपास घूमते देखा तथा इसकी सूचना पालिका को दी। सूचना मिलते ही शहर में ही युवाओं की भीड़ ने कुत्ते को मार दिया। कुत्ते की मौत की खबर मिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली है।


अन्य पोस्ट