महासमुन्द
अवैध परिवहन धान समेत गाड़ी जब्त
01-Jan-2024 2:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1 जनवरी। तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गाड़ी सहित धान को जब्त कर थाने के सुपुर्द किया गया।
शुक्रवार को देर रात और शनिवार को तहसीलदार ममता ठाकुर के निरीक्षण के दौरान ग्राम टूहलु में थाना के आगे 350 बोरी धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गाड़ी सहित धान को जब्त कर थाने के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि रात में धान से भरी गाड़ी ओडिशा से गरियाबंद की ओर जा रही थी।
इसी तरह ग्राम भदरसी में रोशन लाल की बाड़ी में 316 कट्टा धान जब्त किया गया। पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त धान ओडिशा का है। जिसे पंचनामा कर जब्ती बनाया गया।
उल्लेखनीय है कि ओडिशा सीमा से लगे अंतर राज्यीय चेक पोस्ट के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जहां से धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर कड़ी कारवाई की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे