महासमुन्द

जमीन बंटवारे पर परिवार के दो पक्ष भिड़े, काउंटर मामला दर्ज
31-Dec-2023 2:53 PM
जमीन बंटवारे पर परिवार के दो पक्ष भिड़े, काउंटर मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 दिसंबर।
जमीन बंटवारे की बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद बसना थाने पहुंचकर दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ  शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में काउंटर मामला दर्ज किया है। 

ग्राम ठाकुरपाली निवासी संजुक्ता प्रधान पति सुदामा प्रधान (27) ने पुलिस को बताया है कि वह अपने पति व बच्चे के साथ रहती है। उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस कारण उनके ससुराल वाले उनको अपने साथ नहीं रखते हैं। बंटवारे की जमीन को उनके पति को मिलने से रोकने के लिए उनके जेठ व जेठानी आए दिन ससुर को भडक़ाते रहते हैं। 

28 दिसंबर शाम करीब 6 बजे उनकी जेठानी, जेठ दुखीश्याम व दोनों भतीजे जितेश व बिट्टू गाली-गलौज करते हुए उनसे घर खाली करने की बात कही। विरोध करने पर सभी ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। इसी प्रकार दूसरे पक्ष से दमयंती प्रधान पति दुखीश्याम (38) ने पुलिस को बताया है कि उनके सास-ससुर खेत में झोपड़ी बनाकर निवासरत हैं। 28 दिसंबर दोपहर करीब 12 बजे वह अपने सास-ससर को खाना देने गई थी तो उनकी देवरानी संजुक्ता प्रधान ने सास ससुर को खाना देने से मना करते हुए जमीन बंटवारे की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी व डंडे से मारपीट की।


अन्य पोस्ट