महासमुन्द

नए साल के स्वागत कार्यक्रमों पर पुुलिस की नजर
31-Dec-2023 2:50 PM
 नए साल के स्वागत कार्यक्रमों  पर पुुलिस की नजर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 दिसंबर।
नववर्ष 2024 को लेकर महासमुंद पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से नववर्ष मनाने की अपील करती पुलिस जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। जिला पुलसि के मुताबिक आज वर्ष के अंतिम दिन और 1 जनवरी को भी शहर के सभी चौक-चौराहों पर 2-2 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पिकनिक स्पॉट,गार्डन व धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा रात्रि में पेट्रोलिंग के लिए भी 3 टीम बनाई गई है जो समय-समय पर सभी मार्गों में निरीक्षण करेंगे। विशेष 31 दिसंबर वर्ष का अंतिम दिवस है। इसके बाद सोमवार को नये वर्ष 2024 का आगमन होगा। नये वर्ष का स्वागत करने के लिए युवाओं एवं बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई लोग पिकनिक आदि मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच कहीं किसी प्रकार की अनहोनी घटना न हो, इसके लिए पुलिस की टीम पूरी तैयारी में है और जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। चौक-चौराहों से लेकर सभी पिकनिक स्पॉटों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नये वर्ष के स्वागत के लिए युवा वर्ग अलग तरह की तैयारी में लगे हुए हैं। 

आज सुबह से महासमुंद शहर में युवाओं की टीम नये साल में आतिशबाजी करन, डीजे की धुन पर थिरकते हुए साल 2024 का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोग वर्ष के अंतिम दिन पिकनिक मनाने के लिए भी निकल रहे हैं। इस अंचल के लोग अधिकतर शिशुपाल पर्वत, देवदरहा, टमटोरा, माडोसिल्ली आदि स्थानों पर नये वर्ष या वर्ष के अंतिम दिन पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। खल्लारी, चंडी मंदिर के अलावा लोग जतमई घटारानी आदि देवी स्थलों की ओर सपरिवार जाने की तैयारी में हैं। 
 


अन्य पोस्ट