महासमुन्द
वीर बाल दिवस पर पुलाव-शरबत वितरित
28-Dec-2023 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,28 दिसंबर। वीर बाल दिवस को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने भी सिख समाज के साथ मनाया। इस अवसर पर बुधवार को उनके द्वारा शहर के नेहरू चौक में नागरिकों में पुलाव और शरबत वितरित किया गया।
श्रीमती महिलांग ने कहा कि मातृभूमि एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और फ़तेह सिंह व माता गुजरी के त्याग एवं समर्पण को सादर नमन करती हूं। कार्यक्रम में उनके साथ समाज के अध्यक्ष व समाजसेवी जसबीर मक्कड़, लता चंद्राकर, गुरुमीत चावला, उदम सिंघ, गुरमीत चावला, प्रकाश अजमानी, रंजीत मक्कड़, सोनू चावला, राजिंदर कौर, सविंदर कौर, सगनजोत सिंघ, रोहित गुरुदत्ता, यश चावला, गगनजोत सिंघ सहित सिक्ख समाज के पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे