महासमुन्द

दूधिया रोशनी से जगमगाएगा महासमुंद का सिविल लाईन-बीटीआई रोड
27-Dec-2023 2:53 PM
दूधिया रोशनी से जगमगाएगा महासमुंद का सिविल लाईन-बीटीआई रोड

विधायक और नपाध्यक्ष ने बटन दबाकर किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27 दिसंबर।
शासन के 15 वें वित्त आयोग मद से 1 करोड़ रुपए की लागत से शहर में विठोबा टॉकीज से मुक्तिधाम और बीटीआई रोड तक लगाए 214 ट्युबलर पोल लाईट का शहर के सतबहनिया चौक में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने बटन दबाकर शुभारंभ किया। 

कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होगी। ट्युबलर पोल लाइट लगने से नीलकंठ चौक, महामाया चौक, गांधी चौक, शास्त्री चौक, बरोंडा चौक दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है। 

ज्ञात हो कि बिठोबा टाकीज के सामने से शास्त्री चौक तक, शास्त्री चौक से मुक्तिधाम तक तथा बरोंडा चौक से गुरुगोविंद सिंह उद्यान तक कुल 214 नग ट्युबलर पोल लाईट लगाया गया है। इस अवसर पर पार्षद निखिल कांत साहू, मीना वर्मा, पवन पटेल, देवीचंद राठी, पूर्व पार्षद गिरधर यदु, विजय साव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे एवं पालिका के अधिकारी-कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट