महासमुन्द

शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना
26-Dec-2023 2:54 PM
शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 दिसंबर।
क्रिसमस पर सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने शहर के तुमगांव रोड स्थित सेंट पीटर्स चर्च पहुंच शहरवासियों की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की। 

उन्होंने समाजजनों को पर्व की बधाईयां दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मानव जाति के लिए स्वयं क्रूस पर चढ़ गए। उनकी सेवा भावना को आज मसीह समाज पूरा कर रहा है। इस अवसर पर श्रीमती महिलांग के साथ लता चंद्राकर और समाज के पदाधिकारी तथा सदस्य मौजूद थे। 
 


अन्य पोस्ट