महासमुन्द

गायत्री अध्यात्म केंद्र में गीता वाचन
26-Dec-2023 2:53 PM
गायत्री अध्यात्म केंद्र  में गीता वाचन

महासमुंद,26 दिसंबर। गीता जयंती पर दुर्गा वाहिनी महासमुंद द्वारा गायत्री अध्यात्म केंद्र महासमुंद में गीता वाचन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बहनों ने गीता की पूजा अर्चना कर गीता वाचन किया। माहेश्वरी सेन के सौजन्य से सभी बहनों को गीता भेंट किया गया। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी के जिला संयोजिका अदिति चन्द्राकर सहित दुर्गा वाहिनी के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट