महासमुन्द

स्वामी आत्मानंद स्कूल के पांच स्काउट्स राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा में सफल
26-Dec-2023 2:52 PM
स्वामी आत्मानंद स्कूल के पांच स्काउट्स राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा में सफल

कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा में मिलेगा 10 अंक बोनस अंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 दिसंबर।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आयोजित राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा के परिणाम घोषित किया गया। 
स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द के पांच स्काउट्स क्षितिज पांडेय, नीरज राव घाडग़े, लीलेश साहू, द्रोण टंडन, आकाश साहू राज्य प्रशिक्षण केन्द्र झांकी अभनपुर में आयोजित राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा में शामिल हुए थे। वे सभी परीक्षा में सफल हुए। 

परीक्षा में महासमुंद जिले के विभिन्न संस्थाओं के 34 स्काउट्स सफल हुए। इस सफलता पर राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर, जिला मुख्य आयुक्त येतराम साहू, जिला आयुक्त गाइड एवं जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी, समस्त उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, संजय शर्मा, जय पवार, ऐश्वर्या तिवारी, डॉ. मंजू शर्मा, धर्मशीला दास, जिला आयुक्त स्काउट सतीश नायर, कार्यालय आयुक्त नंद किशोर सिन्हा, संस्था के प्राचार्य एवं ग्रुप लीडर अमी रूफस, डी.ओ.सी. स्काउट कमल लुनिया, डी.ओ.सी. गाइड लीनू चन्द्राकर, जिला सचिव रामकुमार साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष कुमार साहू, लीलिमा साहू, विकासखण्ड अध्यक्ष कौशलेन्द्र वैष्णव, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, बी.आर.सी.सी. जागेश्वर सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी  प्रमोद कुमार कन्नौजे, जिला सह सचिव तुलेन्द्र सागर लता वैष्णव, रूपा पांडेय सहित समस्त स्काउटर गाइडर एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

 


अन्य पोस्ट