महासमुन्द

शराब माफि याओं पर शीघ्र कार्रवाई करें आबकारी विभाग-सुधा
26-Dec-2023 2:45 PM
 शराब माफि याओं पर शीघ्र कार्रवाई करें आबकारी विभाग-सुधा

महासमुंद,26 दिसंबर। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले के गांव-गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब पर चेतावनी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने कहा कि अवैध कारोबारी अपना कारोबार अब समेट लें। क्योंकि प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रखने अब सुशासन की सरकार है।  श्रीमती साहू ने पुलिस व आबकारी विभाग को आगाह करते हुए कहा कि आपकी निष्क्रीयता से अवैध शराब के कारण युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में तेजी से आ रही है। महासमुंद क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। अवैध शराब के कारण गांवों में अशांति का माहौल है। लड़ाई झगड़े आम बात हो गई है। ऐसे में पुलिस व आबकारी की प्रमुख दायित्व बनता है

कि वह इन अवैध गतिविधियों पर शीघ्र कार्रवाई करें।


अन्य पोस्ट