महासमुन्द
जीवनोपयोगी शिक्षा दी गई
25-Dec-2023 2:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 दिसंबर। शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत गृहविज्ञान संकाय संचालित है। इसमें छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जीवनोपयोगी शिक्षा दी जाती है। इसी क्रम में पाक.कला अंतर्गत गृह विज्ञान की व्याख्याता तपस्या शर्मा व आयशा लतीफ के निर्देशन में छात्राओं ने मिलेट्स के विभिन्न व्यंजन बनाना सीखा। छात्राओं ने ज्वार, बाजरा, मक्के की रोटी, राई के लड्डू बनाना सीखा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे