महासमुन्द
महासमुंद,23 दिसंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में शुक्रवार को योग विभाग में पीजी डिप्लोमा योग के छात्र-छात्राओं के लिए व्याख्यान आयोजन किया गया जिसमें देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के तीन शोधार्थी छात्राओं द्वारा व्याख्यान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.ई.पी. चेलक ने व्याख्यान में उपस्थित होकर बच्चों को आर्शीवचन प्रदान करते हुए योग को स्वयं से जनमानस तक पहुंचाने संदेश दिया। इस व्याख्यान सत्र में गायत्री परिवार महासमुन्द के संरक्षक पूर्णिमा साहू उपस्थित रही। उन्होंने कन्या कौशल और योग के व्यक्तित्व विकास पर अपने विचार रखा। इस कार्यक्रम के व्याख्यान हेतु देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के तीन छात्राओं का व्याख्यान दिया। जिसमें दुर्गेश नंदिनी, प्रियंका यादव, लक्ष्मी साहू ने योग के छात्राओं को व्याख्यान की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष दिलीप कुमार लहरे क्रीड़ा अधिकारी, रूखमणी साहू सहायक प्राध्यापक तथा योग सहायक कपिल पेंदरिया एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।