महासमुन्द

अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा को बंद कराने तेंदुलोथा की महिलाएं लामबंद
23-Dec-2023 8:54 PM
अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा को बंद कराने तेंदुलोथा की महिलाएं लामबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 23 दिसंबर। अवैध शराब विक्रय, जुआ, सट्टा को बंद कराने तेंदुलोथा की महिलाओं ने एकजुटता दिखाई।

नगरपालिका परिषद बागबाहरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक -12 तेंदुलोथा में शुक्रवार को मोहल्ले की सैकड़ों महिलाएं एकत्रित होकर मोहल्ले में जितने भी अवैध शराब विक्रेता हैं, उन्हें चेतावनी देते हुए स्वयं होकर बंद करने कहा गया एवं मोहल्ले में जुआ, सट्टा तथा शराबियों पर नकेल कस्ते हुए महिलाओ ंने निर्णय लिया कि अब मोहल्ले में कोई भी जुआ, सट्टा खेलने या खिलाने की जानकारी प्राप्त हुई तो पहले महिलाएं कार्रवाई करेंगी, बाद में थाने लेकर जाया जाएगा, साथ ही साथ अगर कोई मोहल्ले में शराब पीकर गाली गलौच करता है तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।

वार्ड पार्षद लोकेश्वर चंद्राकर ने कहा कि वार्ड की महिलाओ के इस अच्छे और समाज सुधारक कार्य में यहाँ के सभी युवा व पुरुषाजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। मुख्य रूप से मीटिंग में दुलारी चंद्राकर, लक्ष्मी ध्रुव, तीजमती,राधा,विधा,कुसुम, ललिया, हेमकुंवर,संतोषी,रेखा, मालती,नंदिनी,देवबती,सती, सुंदरी,कुलेश्वरी,हिरा बाई,मोतिम,बिन्दा,मीना, सहित सैकड़ों महिला व पुरुष मौजूद रहे। सभी महिलाओ ने मीटिंग में अपनी-अपनी बात रखी व मोहल्ले को सुधारने का बीड़ा उठाया।


अन्य पोस्ट