महासमुन्द

गौरव पथ के लिए चला बुलडोजर
23-Dec-2023 8:10 PM
गौरव पथ के लिए चला बुलडोजर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 23 दिसंबर।
नगर को सुंदर बनाने के लिए बनाए जा रहे गौरव पथ की चपेट में मुख्य मार्ग के करीब सैकड़ा भर घर एवं दुकानों के लिए बने 2 से 3 मंजिलें भवन आये हंै। आजादी के पहले से बने एक भवन पर भी बुलडोजर चला कर धराशाई कर दिया गया है।

पिथौरा नगर में भूपेश सरकार द्वारा स्वीकृत गौरव पथ का निर्माण प्रारम्भ होते ही नगरवासियों में हडक़ंप मच गया। पूर्व की भाजपा सरकार के समय मुख्य मार्ग में कुल 66 फीट में गौरव पथ निर्माण हेतु नाली निर्माण करवा कर कार्य बन्द करवा दिया गया था। अब भूपेश सरकार में यहां गौरव पथ हेतु 80 फीट निर्धारित किया गया है।

66 फीट के बाद अपना मकान दुकान बनाने वाले निश्चिंत थे कि उनका मकान टूटने से बच जाएगा परन्तु भूपेश सरकार द्वारा 80 फीट चौड़ाई का गौरव पथ स्वीकृत होते ही प्रशासन ने सख्ती से सभी के गौरव पथ के दायरे में आने वाले भवनों को तोड़ दिया। बहरहाल नगर में 80 और 66 फीट की मांग करने वाले अलग अलग गुटों में बंट कर मांग कर रहे है। शहर में जगह-जगह बिखरे मलबे के ढेर अभी ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हंै।

बार चौक, कन्या शाला, बस स्टैंड में भी
नगर के सबसे अधिक अतिक्रमण वाले क्षेत्रों में बार चौक, रामकुमार राजपूत मार्ग , बस स्टैंड एवम कन्या शाला के आसपास क्षेत्र के अवैध कब्जों को हटाने के लिए भी प्रशासन लगातार मुनादी करवा रहा है।  आज सुबह भी जेसीबी दस्ता दल बल के साथ कार्रवाई में लगा रहा।


अन्य पोस्ट