महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 दिसंबर। विकासखंड स्तरीय समावेशी शिक्षा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए वातावरण निर्माण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के सभागार में आहुत हुआ। कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक, दिव्यांग बच्चे, दिव्यांग बच्चों के साथी उनके पालक सम्मिलित हुए।
वातावरण निर्माण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालय घर और समाज में सहज और सरल वातावरण बनाना है उनमें आत्म सम्मान विकसित कर आत्म विश्वास के साथ जीवन जीने के लिए तैयार करना है। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर बीआरपी अनीता निर्मलकर शिक्षक के आर सोनवानी, लव निर्मलकर ने 21 प्रकार के दिव्यांगता एवं और पहचान की संपूर्ण जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी।
कार्यशाला के समापन अवसर पर मीता मुखर्जी जिला शिक्षा अधिकारी, कमल नारायण चंद्राकर जिला मिशन समन्वयक,हेमेंद्र आचार्य प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,अंजलि बरमाल खेल अधिकारी, डी एन जांगड़े, विद्या साहू, सम्पा बोस एपी सी, लीलाधर सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी जागेश्वर सिन्हा, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिन्होंने कार्यशाला को संबोधित कर उपस्थित बच्चों और बालकों का आत्मविश्वास बढ़ाया।
संपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में संकुल समन्वयक पवन साहू, चंद्रशेखर डोरा, रशिद कुरेशी, आशीष साहू, पीतांबर पाठक, ललित किशोर बया, गणेश टंडन, राजू देवांगन, ईश्वर कमार, मनोज साहू, लक्ष्मीनाथ सकरिया, सुरेश पटेल, नीरज साहू,अशोक शर्मा बीआरसीसी स्टाफ केशव साहू, भुनेश्वर साहू समस्त प्रधान पाठक, शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।