महासमुन्द
गहने-नगदी समेत 95 हजार की चोरी
21-Dec-2023 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 दिसंबर। थाना अंतर्गत मचेवा स्थित सांई वाटिका में अज्ञात चोर ने घर अंदर प्रवेश कर आलमारी से सोने चांदी के जेवर व नगद कुल मिलाकर 95 हजार की चोरी की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात 16-17 दिसम्बर की रात की है। घटना की सूचना सिटी कोतवाली में प्रार्थिया सुशील तिवारी पिता श्याम देव तिवारी (45 वर्ष) सांई वाटिका मचेवा निवासी ने दी है। उन्होंने पुलिस को दी सूचना में बताया कि अज्ञात चोर घर अंदर प्रवेश किया। वहां आलमारी में रखे सोने. चांदी के गहने कीमती करीब 91 हजार के अलावा नगद 4 हजार रुपए कुल मिलाकर 95 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 457,380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे