महासमुन्द
घने कोहरे की चादर, दृश्यता घटी
18-Dec-2023 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 दिसंबर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते चक्रवात बनने की वजह से शहर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सुबह 9 बजे तक धुंध रही। सुबह-सुबह सडक़ पर चल रहे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहरे के कारण लगभग 5 फ ीट की ही दृश्यता रही। सुबह-सुबह वाहन चालक लाइट जलाकर वाहन चलाते हुए नजर आए। कोहरे की वजह से सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले बुजुर्ग भी सडक़ों पर नजर नहीं आए।
आने वाले एक दो दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढऩे की संभावना है। कोहरा होने से रबी फसल लेने वाले किसानों को राहत मिली है।
कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक गेहूं की फसल के लिए यह लाभदायक है। मौसम का मिजाज बदलने से स्वास्थ्य पर भी इसका विपरीत असर पड़ सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे