महासमुन्द
केबिनेट की प्रथम बैठक में गरीबों को मिली बड़ी सौगात-सुधा साहू
15-Dec-2023 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 दिसंबर। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने प्रदेश के गरीबों के लिए 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों के लिए बड़ी सौगात कहा है।
श्रीमती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के बाद साय कैबिनेट की प्रथम बैठक में किसानों व छत्तीसगढ़ के गरीबों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। इसके साथ ही दो वर्ष का बोनस 25 दिसंबर को देंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे